फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The administration is taking strict measures to improve traffic in Vrindavan.

Mathura News: वृंदावन में यातायात सुधार के लिए प्रशासन सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The administration is taking strict measures to improve traffic in Vrindavan.
वृंदावन। नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और आला अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में यातायात को सुदृढ़ करने का खाका खींचा गया। व्यवस्था में सुधार के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जिसमें पुलिस, नगर निगम, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय समाजसेवियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत ने निर्देश दिए कि इन टीमों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। अभियानों की फोटो युक्त रिपोर्ट ली जाएगी और इस कार्य को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कुछ व्यस्त क्षेत्रों को रेहड़ी, पटरी और ठेलों से मुक्त कर उन्हें निर्धारित वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने अवैध और अनाधिकृत ई-रिक्शों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत को निर्देश दिए कि जिन ई-रिक्शा चालकों का 5 बार चालान हो चुका है उन्हें नोटिस दिया जाए और उससे अधिक चालान होने पर उनका पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह ने यातायात व्यवस्था में सुधार और इन चारों टीमों के कुशल निर्देशन की जिम्मेदारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (वृंदावन) राजकुमार चौधरी और क्षेत्राधिकारी सदर पीतम पाल सिंह को सौंपी है। बैठक के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं छटीकरा मार्ग, प्रेम मंदिर के सामने, रमणरेती मार्ग और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, सीडीओ पूजा गुप्ता, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, सीएमओ डॉ. राधावल्लभ, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रमुख रूट और टीमों की तैनाती
यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नगर को चार मुख्य रूटों में बांटा गया है, जहां ये टीमें तैनात रहेंगी। अपने-अपने तय रूट पर निरंतर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाना, अवैध निर्माण,कब्जा हटाना, अनाधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई करना और गलत दिशा या गलत जगह खड़े वाहनों का तुरंत चालान कर उन्हें मौके से हटाएंगी।

पहली टीम: छटीकरा चौराहा से रमण रेती चौकी तक।
दूसरी टीम: रमणरेती चौकी से जुगल घाट तक।
तीसरी टीम: रमण रेती चौकी से केशी घाट तक।
चौथी टीम: परिक्रमा मार्ग के अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed