फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The accused who came to testify in place of another was arrested

Mathura News: दूसरे के स्थान पर गवाही देने आया आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accused who came to testify in place of another was arrested
मांट (मथुरा)। तहसील स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय में दूसरे व्यक्ति के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गवाही देने आए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानागढ़ी निवासी बलबीर सिंह का जमीन को लेकर तहसील मांट स्थित नौहझील के नायब तहसीलदार के न्यायालय में रिंकेश से केस चल रहा है। शुक्रवार को न्यायालय में वेदवीर सिंह और रंधीर सिंह नामक लोगों की गवाही होनी थी। वेदवीर सिंह के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड लेकर अलीगढ़ के थाना टप्पल के जल्दगढ़ी निवासी सुरेंद्र सिंह पहुंच गया।
विज्ञापन


बलवीर सिंह ने उसकी पहचान कर पीआरवी और मांट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने फर्जी गवाही देने आए सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बलवीर सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed