फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused wanted in the rape case was caught by the girl's family before he could surrender in court

Mathura News: कोर्ट में आत्मसमर्पण से पहले पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी, पीड़िता के परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
सार

पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर आरोपी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान 12 बजे सिविल लाइंस चौकी के सामने परिजन को अचानक हेमंत आता दिखाई दिया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
The accused wanted in the rape case was caught by the girl's family before he could surrender in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहे दुष्कर्म के आरोपी को कचहरी पर किशोरी के परिजन ने पकड़ लिया। परिजन उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान वह वहां मिल गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी तीन माह पहले आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई थी। आरोप है कि यहां से उसे गोवर्धन थाना क्षेत्र के परासौली गांव निवासी हेमंत कुमार किशोरी को फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर शाहगंज थाने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश कर किशोरी को परिजन को सौंप दिया था। साथ ही किशोरी के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजन उसके खिलाफ राया थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर आरोपी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान 12 बजे सिविल लाइंस चौकी के सामने परिजन को अचानक हेमंत आता दिखाई दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि हेमंत दुष्कर्म के मामले में राया थाने से वांछित है। 


वह शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए जा रहा था। अचानक पीड़ित परिजन मिल गए। दोनों आसपास में भिड़ गए। हालांकि हेमंत को हिरासत में लेकर राया पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed