फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The accused of commenting on Prophet Mohammad is facing life threat

Mathura News: मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के आरोपी को सता रहा जान का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The accused of commenting on Prophet Mohammad is facing life threat
मथुरा। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हिंदूवादी कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
मथुरा। पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। आरोपी युवक विनय पंडित को कोर्ट से जमानत जरूर मिल गई, लेकिन अब उसे जान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ मुस्लिम संगठन के लोग हिंसक कमेंट कर रहे हैं। इसके चलते वह अपने साथ परिवार को भी असुरक्षित महसूस कर रहा है। बुधवार को उसके समर्थन में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विनय पंडित के लिए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के सरस्वती कुंड निवासी विनय पंडित ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सोशल मीडिया पर उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम का कहना है कि विनय पंडित कपड़े का कारोबार करता है। उसके खिलाफ साजिश रची गई है। किसी ने उसके नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की है। सुरक्षा की मांग को लेकर विनय की मां मंजू शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
इस मौके पर जग्गा ठाकुर, पवन दुबे, याेगी राजपूत, नीरज गौतम, रजत शर्मा, कन्हैया राजावत, राहुल सिंह, पंकज ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed