फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thank you Mathura people.

शुक्रिया मथुरा वासियों... धर्म और आस्था की नगरी ने दिया प्रेम का संदेश

Sat, 09 Nov 2019 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Thank you Mathura people.
मथुरा। ईदगाह व श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा पर मुस्तैद जवान। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शुक्रिया मथुरा वासियों। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि ने एक बार फिर प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। आम दिनों की भांति अयोध्या फैसले की गर्माहट के बावजूद शहर के बाजार खुले और लोगों ने खरीदारी भी की। मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। स्थानीय ही नहीं दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी ठाकुरजी के दर्शन कर अपने को धन्य समझा। शनिवार को सब कुछ सामान्य रहा, अंतर नजर आया तो सिर्फ पुलिस बल की मुस्तैदी और चहलकदमी।
विज्ञापन

भले ही एहतियात के तौर पर प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी थी। स्कूल-कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। जनपद और शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। शनिवार के पूर्वाह्न 11 बजे तक तो लोग टीवी से चिपके रहे। इसके चलते शहर की कई सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया, वहीं दुकानें भी नहीं खुलीं। लेकिन थोड़े समय बाद ही यह बदला सा नजर आया। फैसला आने के बाद बाजार खुल गया।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ बाजार में नजर आने लगी। बाइक और चौपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ने लगे। सड़कों पर ढकेल लग गईं। चंद मिनट बाद ही शहर का मिजाज आमदिनों की भांति दिखाई देने लगा। भले ही शाम तक पुलिस बल की मुस्तैदी और चहलकदमी सड़कों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या का फैसला आ चुका है। मथुरा में अमन-चैन बना हुआ है। सभी धर्मों के लोगों का सहयोग मिला है। सभी ने निर्णय का स्वागत किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर हैं। सुरक्षा पर लगातार निगाह बनी रहेगी। मथुरा की जनता ने सौहार्द का परिचय दिया है। वह धन्यवाद के पात्र हैं। उम्मीद है कि शांति का यह माहौल आगे भी बना रहेगा।’

- सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम
अयोध्या निर्णय के बाद जनपद की जनता ने प्रेम और शांति को जो संदेश दिया है वह सराहनीय है। जनपद में फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। सजग और सतर्क रहते हुए पुलिस और पीएसी के जवान पूरी निगाहें रखे हुए हैं। जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस मुस्तैद रही, वहीं ड्रोन से भी नजर रखी गई। मथुरा की जनता सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद की पात्र है।’
- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed