फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thakurji will give darshan sitting on the silver moon

Vrindavan: चांदी के चंद्रमा पर विराजमान होकर ठाकुरजी देंगे दर्शन, दो दिन होगा ये भव्य उत्सव

Tue, 24 Oct 2023 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 08:53 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा उत्सव राधारमण मंदिर में दो दिन मनाया जाएगा। ये उत्सव दिवाली की तर्ज पर ही होगा। 28 को बड़ी शरद पूर्णिमा और 29 को छोटी शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Thakurji will give darshan sitting on the silver moon
ठाकुर राधारमण महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के प्राचीन राधारमण मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव दो दिन मनाया जाएगा। मंदिर में 28 अक्तूबर को बड़ी शरद पूर्णिमा और 29 अक्तूबर को छोटी शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए विशेष पकवान मंदिर की रसोई में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिन होगा उत्सव
ठाकुर राधारमण मंदिर में बड़ी दिवाली और छोटी दिवाली की तर्ज पर दो दिन 28 को बड़ी शरद पूर्णिमा और 29 को छोटी शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। पहले दिन आराध्य गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चंद्रग्रहण के कारण दोपहर 3:45 बजे तक चांदी के चंद्रमा सिंहासन पर विराजमान होंगे। ठाकुरजी का विशेष भोग चंद्रकला और मखाने की खीर का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 3:45 बजे इसके बाद शयन आरती होकर मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


चांदी के चंद्रमा सिंहासन पर विराजमान होंगे ठाकुरजी
मंदिर के सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया 29 अक्तूबर को चांदी के चंद्रमा सिंहासन पर विराजमान हाकर गर्भगृह से बाहर जगमोहन में भक्तों को दर्शन देंगे। दूसरे दिन ठाकुरजी का लौकी की खीर का भोग लगाया जाएगा। यह दो दिन शरद पूर्णिमा मनाने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Dussehra 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, नए कार्यों में मिलेगी सफलता; जानें पूजन के शुभ मुहूर्त


मंदिर की रसोई में ही लगाया जाएगा भोग
मंदिर के सेवायत पदमलोचन गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में छोटी शरद पूर्णिमा 29 को मनाई जाएगी। इसमें प्रतिदिन की तरह शाम पांच बजे, रात के दस बजे तक जगमोहन में चांदी के चंद्रमा सिंहासन में विराजमान होकर ठाकुरजी दर्शन देंगे। शरद पूर्णिमा के बाद से ठाकुरजी गर्भगृह से ही प्रतिदिन भक्तों को दर्शन होंगे। ठाकुरजी का भोग मंदिर के बाहर से नहीं आता है। मंदिर की रसोई में ही भोग लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें -  रावण के पुतले का दहन आज: शहर में तीन घंटे नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री, बदला गया रूट; इन रास्तों पर न जाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed