फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakurji will be wooed through hymns in Raga Seva

मथुरा: ठाकुर राधारमण का सेवा लाड़ोत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Thakurji will be wooed through hymns in Raga Seva
वृंदावन (मथुरा)। सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर राधारमण मंदिर में आदित्यम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ठाकुरजी का सेवा लाड़ोत्सव 12 से 20 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

वहीं, भजन कलाकारों द्वारा राग सेवा अंतर्गत भजन गायन के माध्यम से ठाकुरजी को रिझाया जाएगा।
मंदिर के सेवायत श्रमन्माध्वगौड़ेश्वर आचार्य आदित्य गोस्वामी ने बताया कि गौड़ीय संप्रदाय में ठाकुरजी की सेवा पूजा एवं उत्सवों का विशेष महत्व है। ठाकुर राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का 9 दिवसीय सेवा लाड़ोत्सव 12 से 20 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें फूलबंगला, छप्पन भोग, तुलसी सेवा, इत्र सेवा, बाल भोग, कीर्तन सेवा एवं राग सेवा आदि होगी। राग सेवा अंतर्गत 12 से 19 फरवरी तक हर दिन की शाम 6:30 बजे से भजन गायिका करुणा दीदी, बाबा चित्र-विचित्र, देवी चित्रलेखा, कुंजबिहारी दास, पारस लाड़ला, ध्रुव शर्मा, स्वर्ण कुमार, गौरमनी देवी, राघव एवं बच्चू भाई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में वीना गोस्वामी एवं साधना गोस्वामी, अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल व अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed