{"_id":"678cbba9d3efd67d3c0d00a4","slug":"thakur-radhavallabh-became-a-toy-seller-and-sometimes-a-cowherd-devotees-gathered-to-see-him-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: ठाकुर राधावल्लभ बने खिलौना विक्रेता तो कभी नाविक, दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: ठाकुर राधावल्लभ बने खिलौना विक्रेता तो कभी नाविक, दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार
Sun, 19 Jan 2025 02:15 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:15 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर राधावल्लभ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में शनिवार को आराध्य ने कभी खिलौना विक्रेता, कभी नाविक तो कभी ग्वाल के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के छद्म रूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव में शनिवार सुबह समाज गायन के बीच आराध्य के पट खुले। भक्तों ने मंगला दर्शन किए और मेवाओं एवं गर्म मसाले युक्त खिचड़ी सेवित की गई। इसके बाद आराध्य ने खिलौना विक्रेता, नाविक, ग्वाल एवं व्यापारी के रूप में भक्तों को दर्शन दिए।
जैसे ही आराध्य के दर्शन के लिए तरह-तरह के रूप के दर्शन के लिए पर्दा खुलता उत्साहित भक्तों में ठाकुरजी की एक झलक पाने की होड़ सी मच गई। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि खिचड़ी महोत्सव की प्राचीन परंपरा का गोस्वामी समाज द्वारा पूरे नियम संयम से निर्वाह किया जा रहा है।