{"_id":"66885abacb0ac211d10c17f7","slug":"thakur-keshavdev-was-anointed-with-panchamrit-mathura-news-c-369-1-mt11004-115511-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर केशवदेव का पंचामृत से किया अभिषेक, सजाया फूल बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर केशवदेव का पंचामृत से किया अभिषेक, सजाया फूल बंगला
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में अमावस्या के अवसर पर ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। शाम को सुगंधित पुष्पों से फूल बंगला के बीच आराध्य ने भक्तों को दर्शन दिए। महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर ठाकुरजी को रिझाया।
अमावस्या पर सुबह मंदिर के जगदीश गोस्वामी एवं गौरव गोस्वामी द्वारा मंत्रोच्चारों के बीच भगवान केशवदेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र धारण कराए। शाम को ठाकुरजी को शीतलता देने के लिए सुगंधित पुष्पों का फूल बंगला सजाया गया। इस दौरान श्रीकृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्य कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया।
दीपक शर्मा ने कुंज में बिराजे घनश्याम राधे राधे..., मनमोहन ने किनारे मेरी नैया लगा दे ओ कन्हैया..., वीरेंद्र मित्तल ने पड़ा रहने दे अपने चरण में कन्हैया तेरा क्या बिगाड़े..., घनश्याम रसिक ने प्रीत मोहन से की इस भरोसे की चार दिन जिंदगी के गुजर जाएंगे..., हरि गुडेरा ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.. भजन प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा बनवारी लाल, महेश गोयल, घनश्याम रसिक, राजकुमार, पंकज शर्मा, कन्हैया सुपारी ने भजन प्रस्तुत किए। कमेटी अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश लोहिया, बृजनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।