फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension persists in village Bati, police deployed

Mathura News: गांव बाटी में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tension persists in village Bati, police deployed
चौमुहां। गांव बाटी में अनुसूचित जाति एवं सवर्णों के बीच होली पर रंग लगाने के बाद से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में पुलिस की तैनाती से भले ही ऊपरी शांति नजर आ रही हो, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में होली के दिन रंग लगाने को लेकर अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने सवर्ण पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें आठ लोग घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था। मामले में पुलिस ने थाना जैंत में अनुसूचित जाति के 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाकर सवर्ण पक्ष के 42 लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट सहित 12 धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इससे सवर्ण पक्ष के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि एक तो उनकी पिटाई गई, वहीं पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को सवर्ण समाज ने छटीकरा-राधाकुंड रोड पर महापंचायत की थी। इसमें प्रशासन को तीन दिन के अंदर मुकदमा वापस न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया होली पर हुए पथराव के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। कोई भी अनैतिक क्रिया-कलाप न हो इसके लिए पुलिस द्वारा मामले पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed