फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ten bighas of wheat crop got burnt due to fire caused by spark from electric wire In Mathura

Mathura: चिंगारी ने राख कर दी मेहनत, आंखों के सामने जल गई 10 बीघा गेहूं की फसल

Sun, 07 Apr 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसानों की वर्षभर की मेहनत राख कर दी। आंखों के सामने 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। 

विज्ञापन
ten bighas of wheat crop got burnt due to fire caused by spark from electric wire In Mathura
बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग में 10 बीघा गेहूं की फसल जली - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की दोपहर बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग पकड़ ली। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर ढीले तार न कसने और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।    

विज्ञापन


घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नयावास गांव की है। दोपहर के समय हवा चलने से बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली निकली चिंगारी खेत तक पहुंची तो फसल में आग पकड़ ली। पकी खड़ी गेहूं की फसल में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे गांववालों ने आग बुझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसके बाद एक किसान ने ट्रैक्टर से आगे की फसल जोत दी। दो खेतों में गैप हो जाने से आग पीछे ही रुक गई। हालांकि तब तक 10 बीघा फसल जल गई।  इसमें पांच बीघा कपिल कुमार और पांच बीघा ओम प्रकाश की फसल शामिल है। इसके अलावा मुरारी गुप्ता की भुस की बुर्जी जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी है। हर वर्ष गर्मियों में इस तरह की आगजनी होती है। अधिकारी ढीले तारों के कसने की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। कई बार शिकायत भी की गई है। उन्होंने आग से हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed