फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tempo Overturns While Returning from Braj Pilgrimage

Mathura News: ब्रज दर्शन कर लौट रहा टेंपो पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tempo Overturns While Returning from Braj Pilgrimage
मथुरा। ब्रज दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार टेंपो मंगलवार दोपहर तहसील सदर के सामने दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से श्रद्धालुओं का दल दो दिनों से ब्रज दर्शन के लिए आया हुआ है। मंगलवार को श्रद्धालु महावन, गोकुल और रमणरेती के दर्शन करने के बाद टेंपो से वृंदावन लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तहसील सदर के सामने अचानक एक वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि टेंपो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान नियंत्रण खो बैठा। हादसे में मधु, शंकर, प्रतीक, रेशम, मेघा और रितु घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed