फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   telangaana ke shraddhaaluon ko sahaayata raashi dekar ghar kiya ravaana

Mathura News: तेलंगाना के श्रद्धालुओं को सहायता राशि देकर घर किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
telangaana ke shraddhaaluon ko sahaayata raashi dekar ghar kiya ravaana
एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि देते अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट अजीत सिंह। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी तेलंगाना की बस में लगी आग की घटना के दूसरे दिन बुधवार सुबह सभी श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन एवं पुलिस ने उन्हें दो मिनी बसों से उनके गृह जनपद रवाना कर दिया है। प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक-एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा भोजन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पर्यटक सुविधा केंद्र में बुधवार सुबह 9 बजे तेलंगाना के जिला निर्मल के भैंसा नगर निवासी 49 श्रद्धालुओं को जिलाधिकारी राहत कोष से एसीएम अजीत सिंह ने एक-एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की। पुलिस एवं समाजसेवियों की ओर से सभी को कंबल, महिला, पुरुषों को कुर्ता धोती, जूते और महिलाओं को साड़ी दी गईं। पर्यटक सुविधा केंद्र के व्यवस्थापक कुलदीप दीक्षित ने सुबह भोजन कराने के साथ ही उनके रास्ते के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के साथ बस चालक निजामाबाद धर्मवीर हिल्स निवासी मोहम्मद फिरोज एवं बस मालिक भगवान भी तेलंगाना गए हैं। इस मौके पर सीओ सदर संजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन



तेलंगाना जाते समय भावुक हो गए श्रद्धालु

रातभर में पर्यटक सुविधा केंद्र में ठहरने के बाद तेलंगाना के श्रद्धालु सहायता राशि, कंबल, भोजन एवं पानी लेकर चलने लगे तो वह भावुक हो गए और एसीएम अजीत सिंह एवं सीओ सदर संजीव कुमार के समक्ष रोने लगे और बार-बार धन्यवाद करने लगे। अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी और विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक श्रद्धालु का वृंदावन के मोक्ष धाम पर हुआ अंतिम संस्कार

पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में लगी आग में जलकर तेलंगाना के दल के साथ आए श्रद्धालु दुरपति (60) की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया और देर रात वृंदावन के मोक्ष धाम पर वृंदावन कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में पत्नी ईलू बाई एवं गांव के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि दुरपति सभी यात्रियों के साथ पागल बाबा मंदिर तक गए और उसके बाद वह बस में पीछे की सीट पर आकर बैठ गए और बीडी पीने लगे, तभी अचानक हादसा हो गया। जबकि बाकी 50 श्रद्धालु नगर में मंदिरों के दर्शन कर रहे थे।



प्रयागराज कुंभ से मथुरा भ्रमण के बाद वृंदावन आया था दल

तेलंगाना के निर्मल जिला निवासी 51 लोगों का दल एक जनवरी को बस से देश के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए चला था। इसमें भुवनेश्वर, साक्षी गोपाल, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, गंगासागर, कोलकाता, गया, बनारस, अयोध्या, प्रयागराज कुंभ से 14 जनवरी की सुबह मथुरा आए। यहां मथुरा एवं गोकुल के मंदिरों का भ्रमण करने के बाद शाम पांच बजे वृंदावन आए। यहां मंदिरों के दर्शन करने के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र में भोजन कर देर शाम आगरा और उसके बाद उज्जैन में दर्शन करने के बाद तेलंगाना के लिए जाना प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही बस में आग लगने से यह हादसा हो गया।


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने की श्रद्धालुओं की मदद

मंगलवार शाम को पर्यटक सुविधा केंद्र में तेलंगाना से आए हुए श्रद्धालुओं की बस में आग लग जाने से श्रद्धालुओं का सामान, कपड़ों के साथ उनके रुपये भी जलकर राख हो गए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित श्रद्धालुओं को आर्थिक और खाद्यान्न सामग्री वितरित कर सहायता की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल और चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि तेलंगाना से आए श्रद्धालुओं की सहायता की है। इस मौके पर आशीष ठाकुर, बाबू दास यादव, अंकित ठाकुर, महेश गौतम, अंकित वार्ष्णेय, बृजेश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, बंशी तिवारी आदि मौजूद रहे।




जली बस में रखे अधजले सामान में मिले 91700 रुपये

पर्यटन सुविधा केंद्र में तेलंगाना के यात्रियों की बस में लगी आग पर काबू पाने क बाद पुलिस कर्मियों के सहयोग से यात्रियों ने बस में अपना सामान तलाशा। उनके अधजले बैगों में 6 श्रद्धालुओं को 91700 रुपये मिले। जोकि बस में लगी आग के बावजूद भी बच गए। जबकि बाकी श्रद्धालुओं के बैग में रखे सामान के साथ रुपये भी जल गए। दल में शामिल श्रद्धालु रंगाराव एवं माधव राव ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं का लगभग चार लाख से अधिक रुपये बस में सामान के साथ रखे थे जो कि जलकर राख हो गए। बस में मिल अधजले सामान में तलाशने पर माधौराव के 1700 रुपये, गौरव के 8000, गुत्वा के 25 हजार, राधाबाई के 22 हजार, रमा बाई के 20 हजार एवं गंगाराव के 15 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed