फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers will first take training, then will do the evaluation

Mathura News: शिक्षक पहले लेंगे प्रशिक्षण, फिर करेंगे मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers will first take training, then will do the evaluation
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले इस बार शिक्षकों को एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार मूल्यांकन की गाइडलाइन में बदलाव भी हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था से उत्तरपुस्तिकाओं की समय से जांच हो सकेगी और परिणाम भी जल्दी आ सकेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इंटरमीडिएट के लिए जीआईसी और हाईस्कूल के लिए केआर इंटर कॉलेज, जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर कितने और कौन-कौन से जिलों की उत्तरपुस्तिकाएं जांचीं जाएंगी ये गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन


इस बार मूल्यांकन में कोई लापरवाही न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पहली बार शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दिया जाएगा। सोमवार को 80 प्रतिशत शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। तीन केंद्रों पर लगभग 1050 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा प्रशिक्षण

डीआईओएस ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई गाइडलाइन के तहत जानकारी देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक अपनी ड्यूटी नहीं ज्वॉइन करेंगे, उनकी सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पहला दिन अभी तक प्रशिक्षण में बीतता था। स्थिति ये होती थी कि शाम तक पहले दिन दो से तीन प्रतिशत भी उत्तरपुस्तिकाएं बड़ी मुश्किल से चेक होती थीं। कई शिक्षक अपनी ड्यूटी भी नहीं ज्वॉइन करते थे। इसलिए अब यह बदलाव किया है।




सीबीएसई 10वीं की आज अंतिम परीक्षा
मथुरा। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को कक्षा 10वीं के आईटी विषय का अंतिम पेपर है, इसके बाद 10वीं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं आईटी के पेपर के बाद समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि सभी सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के साथ परीक्षा आयोजित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed