फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers and principals are busy increasing the enrollment of students in primary schools

Mathura News: प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने में जुटे शिक्षक और प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers and principals are busy increasing the enrollment of students in primary schools
मथुरा। गांव-गांव जाकर स्कूल बच्चों को भेजने के लिए जागरूक करते शिक्षक।  - फोटो : mathura
मथुरा। कम नामांकन वाले विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया चल रही है। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है, वे अब सचेत हो गए हैं और विद्यालयों के शिक्षक, ग्राम प्रधान के साथ गांव-गांव जाकर छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास में जुट गए हैं; ताकि द्वितीय चरण में उनके विद्यालय का नाम विलय सूची में न आए।
विज्ञापन

जिले में 1536 परिषदीय विद्यालयों में दूसरे चरण के अभियान ने तेजी पकड़ ली है। नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्हें सरकारी विद्यायों की सुविधाओं, जैसे मिड-डे मील, मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलटी गढ़ी के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह पचौरी गांव-गांव जाकर बच्चों को विद्यालय में पढ़ने आने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए कैलाश प्रसाद शुक्ला का कहना है कि द्वितीय चरण का स्कूल चलो अभियान शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed