फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers and parents will enhance the talent of students

Mathura News: शिक्षक और अभिभावक निखारेंगे छात्रों की मेधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers and parents will enhance the talent of students
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पैरेंटिंग कैलेंडर जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य शिक्षक-अभिभावक के मजबूत रिश्ते की डोर से छात्रों की मेधा को निखारना है। इसके अलावा कैलेंडर के तहत जिले के 135 विद्यालयों के प्रधानाचार्योँ को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि अभिभावकों को भी बच्चे की पढ़ाई में सहयोगी बनाने के लिए ये कैलेंडर जारी हुआ है। इससे पहले सीबीएसई की तरफ से सर्वे किया गया था। इसमें स्कूल से अभिभावकों का जुड़ाव होना अहम माना गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों चर्चा करके बच्चे की मेधा को निखारा जा सकता है। सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि 135 विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई रुचि बढ़ाने के लिए इससे सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे से लगातार संवाद भी स्कूल में किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसमें जो बच्चा पढ़ाई में कमजोर होगा उसके अभिभावक से शिक्षक मिलकर उसमें सुधार के लिए कोई रास्ता निकालेंगे।
विज्ञापन


अभिभावकों की भी तय होगी जिम्मेदारी
सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि विद्यार्थी की प्रतिभा निखारने के लिए अभिभावकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चे को समय प्रबंधन सिखाने पर जोर दिया जाएगा। अपने बच्चे को कुछ वक्त जरूर दें। उससे पढ़ाई, दोस्त आदि के बारे में चर्चा कर पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed