फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Taxi Driver Beaten Mobile Snatched on Expressway

Mathura News: एक्सप्रेसवे पर टैक्सी चालक को पीटकर छीना मोबाइल, गाड़ी के शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Taxi Driver Beaten Mobile Snatched on Expressway
नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दिनदहाड़े दबंगों ने एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बिना नंबर की दो गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन युवकों ने चलती गाड़ी पर फायर सिलेंडर फेंककर शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चा बाल-बाल बच गए। हालांकि इस मामले में थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मथुरा के पालीखेड़ा थाना हाईवे निवासी पंकज शर्मा की टोयोटा रोमिओन टैक्सी को वृंदावन निवासी भरत कुमार चौहान चलाते हैं। रविवार को भरत वृंदावन से सवारियां लेकर नोएडा गए थे। वापसी के दौरान जेवर टोल प्लाजा के पास एक बिना नंबर की डिजायर कार चालकों ने भरत की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। विवाद से बचने के लिए चालक गाड़ी लेकर वहां से निकल आया, लेकिन हमलावरों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर दबंगों के साथ एक अन्य गाड़ी भी शामिल हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में सवार करीब 9-10 युवकों ने नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 60 के पास टैक्सी को घेरने की कोशिश की और फायर सिलेंडर फेंक कर मारा। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी में बैठीं दो महिलाएं और एक बच्चा सहम गए। दहशत के बावजूद चालक गाड़ी दौड़ता रहा, लेकिन हमलावरों ने माइल स्टोन 77 के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वहां दबंगों ने चालक भरत कुमार से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ एनसीआर (असंज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed