फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tax returns can now be filed until November 21

Mathura News: अब 21 नवंबर तक दाखिल हो सकेगा टैक्स रिटर्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tax returns can now be filed until November 21
मथुरा। टैक्स ऑडिट वाले मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन

28 सितंबर को हुई घोषणाके अनुसार, ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी है। इससे चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स प्रोफेशनल, व्यवसायियों एंव करदाताओं को अतिरिक्त समय मिल जाएगा। इस संबंध में औपचारिक आदेश या अधिसूचना अलग से जारी होगी। सीए अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर रिटर्न की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने समयसीमा बढ़ाने के निर्णय पर वित्त मंत्री एवं सीबीडीटी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे करदाता और टैक्स प्रोफेशनल को राहत मिलेगी तथा अनुपालन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed