{"_id":"5f0754348ebc3e6377491e84","slug":"tatloo-criminal-arested-police-mathura-mathura-news-agr4497754178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलुओं पर पुलिस का शिकंजा,आठ लाख सहित तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटलुओं पर पुलिस का शिकंजा,आठ लाख सहित तीन दबोचे
विज्ञापन
थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए नकली सोने की ईंट बेचने वाले टटलू।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने एक बार फिर नकली सोने की ईंट को असली बताकर ओएलएक्स पर ठगी का गोरखधंधा करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ लाख की नकदी तथा तीन सोने की ईंट बरामद की हैं। जानकारी रहे शेरगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल को ठगने का प्रयास करते चार लोगों को पुलिस कुछ दिन पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस को सूचना मिली कि ओएलएक्स पर कुछ लोगों को फंसाकर नकली सोने की ईंट बेचने का धंधा किया जा रहा है। इस पर शेरगढ़ थाना पुलिस ने जंघावली निवासी हनीफ के घर पर दबिश दी। जहां पुलिस ने असर खां उर्फ तिवारी, राहुल तथा नोमान को गिरफ्तार कर लिया। हनीफ मौके से भाग निकला।
गिरफ्तार किए अभियुक्तों के पास से पुलिस को 8 लाख 60 हजार रुपयेे, सोने जैसी दिखने वाली एक पीतल की ईंट, तीन मोबाइल, 9 फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए हैं। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने ओएलएक्स पर लोगों को झांसे में लेकर अपराध किया जाना स्वीकार किया है। गिरोह के अभी अन्य सदस्यों को पकड़ा जाना बाकी है।