फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tarun sagar maharaj in kosikalan

‘तपस्या में ही समस्या का समाधान’

Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां Updated Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
tarun sagar maharaj in kosikalan
राष्ट्र संत तरुण सागर महाराज ने मंगलवार को कोसी से मंगल विहार किया। जाते-जाते उन्होंने कड़वी सीख दी। उन्होंने कहा कि धन के पीछे नहीं भागने, इच्छाओं पर नियंत्रण करने और तपस्या में समस्या का समाधान छुपा है। राष्ट्र संत के मंगल विहार करते ही पीछे-पीछे काफी संख्या में भीड़ चल दी। लोग जैन मुनि के साथ होडल तक गए। पूरे रास्ते में तरुण सागर महाराज की जय-जयकार होती रही।
विज्ञापन


जैन धर्मशाला परिसर में अपने जाने से पूर्व प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि जीवन में परिवर्तन के लिए संवर्धन के लिए यह बात मान लो, सुख का संबंध केवल मन से है। जो तुम्हारे पास है, उसी में सुखी रहो। जो तुम्हारे पास नहीं है, उसके पीछे मत भागो। पैसे से सुविधाएं तो मिलेंगी, मगर सुख नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर आदमी के सामने समस्याएं हैं। गरीब के आगे भूख लगे तो क्या खाए और अमीर के सामने समस्या यह है कि क्या खाए जो भूख लगे। सभी समस्याओं का समाधान तपस्या में है। जीवन में अनुकूलता आने पर भजन करने का इंतजार मत करो। भजन करना है तो तुरंत कर लेना। जब तक जीवन है, समस्याओं का अंत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूख लगने पर भोजन करने को प्रकृति, भूख न लगे तब भी खाने को विकृति, खुद भूखे रहकर भूखे को खिलाना संस्कृति होती है। जिंदगी का सार बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि सोते में धन, जागते में धन, घर में धन, बाजार में धन। आखिर में रिजल्ट निकलता है निधन। इसलिए हमें ऐसे कर्म करने चाहिए, जिससे किसी और को हमारी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना नहीं करनी पड़े। हम ही आत्म कल्याण करें। जीवन में जो भी रिश्ते हैं, वे जीते जी हैं। मरने के बाद कोई रिश्ता किसी के साथ नहीं रहता।


मंगलवार को अपराह्न तीन बजे के करीब जैसे ही महाराज ने जैन धर्मशाला से होडल की ओर प्रस्थान किया तो सैकड़ों लोग साथ हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। प्रेमचंद जैन, अशोक कामियां, डा. अशोक जैन, मुकेश जैन, राहुल जैन, रिषभ जैन, नरेन्द्र गर्जुर, प्रवीन जैन, राजेश जैन, पंकज जैन साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed