फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tamil Nadu won the National Women's Football Zonal Championship

Mathura News: तमिलनाडु ने जीती नेशनल महिला फुटबॉल की जोनल चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu won the National Women's Football Zonal Championship
मथुरा। 27वीं हीरो महिला नेशनल फुटबाल जोनल चैंपियनशिप में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश को 4-0 से हराकर लीग प्रतियोगिता अपने नाम की। पश्चिम बंगाल ने उत्तर प्रदेश को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हिंदुस्तान काॅलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, अंजली चौहान, हिंदुस्तान काॅलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय, डॉ. नवीन गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह चौहान, उप्र फुटबॉल संघ के सचिव मो. शाहिद एवं आगरा रीजन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव दलवीर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश ने राउंड रोबिन लीग आधार पर चार मैच खेले गए। जिसमें तमिलनाडु तीन मैच जीतकर 9 अंक के साथ पहले, पं. बंगाल 2 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ दूसरे व एक मैच की जीत के साथ अरुणाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश अंतिम पायदान पर रही। इस दौरान राजेश कहरवार, अजीत सिंह, मेराज खान, आरिफ नजमी, नासिर कमाल, राना अनवर वाजिद अली, अक्षय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed