फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   TAC searched the files of construction block I on the third day

Mathura News: टीएसी ने तीसरे दिन निर्माण खंड प्रथम की पत्रावलियां खंगालीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
TAC searched the files of construction block I on the third day
मथुरा। लखनऊ से आई टेक्निकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) ने मथुरा में चल रहे अपने निरीक्षण के तीसरे दिन लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड प्रथम की पत्रावलियां देखीं। पांच सदस्यीय कमेटी ने विभिन्न विकास कार्यों की कागजी औपचारिकताओं को परखा। इससे पहले टीम ने विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता भी परखी थी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इस वित्तीय वर्ष मथुरा में लोकनिर्माण विभाग के पूरे हुए कार्यों की गुणवत्ता जांच शुरू की गई है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पूरे हुए कार्यों की टीएसी जांच कराई जाती है। लोनिवि के करीब सवा सौ ऐसे कार्य थे, जिनके पूर्ण होने पर सूची शासन को भेजी गई थी। ये कार्य प्रांतीय खंड और निर्माण खंड प्रथम इकाइयों ने पूरे कराए थे। बुधवार को पांच सदस्यीय टेक्निकल ऑडिट कमेटी मथुरा पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जांच की। बृहस्पतिवार को टीएसी ने जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर सड़क निर्माण कार्यों को परखा गया था। टीएसी ने मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना, मांट, राया और बल्देव में सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को टीएसी ने लोनिवि के निर्माण खंड प्रथम के कार्यों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। लिस्ट में दर्ज निर्माण कार्यों की पत्रावलियां एक एक कर तलब की गईं, जिनकी कार्यालय के एक कक्ष में सघन जांच की गई। पूरे दिन चली इस जांच के बाद शाम को टीएसी लखनऊ लौट गई, टीएसी अपनी ऑडिट रिपोर्ट इंजीनियर इन चीफ, लखनऊ को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से ली जानकारी

टीएसी ने शुक्रवार को लोनिवि के कार्यों की पत्रावलियों की जांच के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारियों से भी जानकारी ली। किस कार्य की क्या प्रासंगिकता थी, किस कार्य में एस्टीमेट क्यों बढ़ाया गया या फिर किस कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए स्थानीय स्तर पर क्या प्रयास हुए आदि ऐसे प्रश्न थे, जो टीएसी ने अधिकारी कर्मचारियों से किए। देर शाम को टीएसी ने अपनी जांच पूरी की और लखनऊ रवाना हुई। अब विभागीय अधिकारी कर्मचारी यह दुआ मांग रहे थे कि सभी कार्य जांच में पास हो जाएं, वरना दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed