फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Swadeshi Products Steal the Show at Braj Raj Utsav 2026, Khadi and ODOP Goods Draw Crowds

ब्रजरज उत्सव 2026: खादी से लेकर पेड़े तक, कान्हा की नगरी में स्वदेशी की धूम; सीएम योगी की पहल का दिखा असर

Thu, 29 Oct 2026 08:44 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 08:44 AM IST
सार

मथुरा में चल रहे ब्रजरज उत्सव 2026 में खादी, ओडीओपी और ग्रामोद्योग के उत्पाद पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खादी के आधुनिक परिधानों, हस्तशिल्प, मिट्टी के सामान और मथुरा के मशहूर पेड़ों की खरीदारी से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बाजार मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Swadeshi Products Steal the Show at Braj Raj Utsav 2026, Khadi and ODOP Goods Draw Crowds
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कान्हा की नगरी में पूरी भव्यता के साथ चल रहे 'ब्रजरज उत्सव 2026' में स्वदेशी उत्पादों, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद), खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों का रंग पर्यटकों और श्रद्धालुओं पर खूब चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के बेहतरीन मेल ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में बड़ी सफलता हासिल की है।  उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव में लगे खादी और ओडीओपी के स्टॉलों पर कपड़ों, हस्तशिल्प और सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, जो न केवल स्थानीय कारीगरों को रोजगार दे रही है, बल्कि 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को भी मजबूत कर रही है।
विज्ञापन


योगी सरकार ने ओडीओपी को दी नई पहचान
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्पाद भी ब्रजरज उत्सव में लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। मेले में आगरा के चमड़े के उत्पाद, फिरोजाबाद की कांच की चूडियां, वाराणसी की सिल्क साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, मथुरा की पोशाक, कंठी माला, वाराणसी की जारी जरदोजी और सिल्क साड़ी, चंदौली की जारी जरदोजी, मुजफ्फरनगर का मशहूर गुड़, प्रयागराज के मूँज उत्पाद, कानपुर के चर्म उत्पाद, अलीगढ़ ब्रास एवं टेक्सटाइल, आगरा लैदर मार्बल उत्पाद और मैनपुरी की तारकशी कला सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्टॉल लगे हैं। स्वदेशी सामान की खरीदारी के बीच स्थानीय कारीगरों के हुनर और देश में बने उत्पादों को अपनाने का संदेश हर तरफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


खादी के कपड़ों में दिखा आधुनिक फैशन का टच
उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से उत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री के लिए 21 भव्य स्टॉल लगवाए गए हैं। इन स्टॉलों की खासियत यह है कि यहां केवल पारंपरिक खादी के कपड़े ही नहीं, बल्कि बदलते फैशन और युवाओं की पसंद के अनुरूप तैयार किए गए आधुनिक डिजाइन के परिधान भी उपलब्ध हैं। खादी का आकर्षण केवल पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वदेशी परंपरा, कारीगरों के हुनर और आत्मनिर्भरता से भी गहराई से जुड़ा है। इको-फ्रेंडली होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओसी के स्टॉल पर ब्रज के स्वाद की धूम
उत्सव में एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत ब्रज के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के भी विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटक मथुरा का ओडीओसी में शामिल मशहूर पेड़े और अन्य स्थानीय व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ब्रजरज उत्सव में विभाग की ओर से खादी और ग्रामोद्योग की कुल 21 स्टॉल लगाई गई हैं। मेले में वाराणसी, मथुरा, लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी आदि जनपदों के स्टॉलों पर हस्तनिर्मित आभूषण, मिट्टी से बने उत्पाद, हर्बल सामग्री, जैविक गुड़ और अगरबत्ती उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कारीगरों को बहुत आर्थिक लाभ हो रहा है। 

 
उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ब्रजरज उत्सव में ओडीओपी और ओडीओसी के उत्पादों को एक बड़ा और शानदार मंच प्रदान किया गया है। मेले में विभाग द्वारा कुल 40 स्टॉल लगाई गई हैं। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और छोटे कारीगरों के उत्पादों को बड़ा बाजार मिल रहा है, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक पहचान भी मिल रही है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत के सपने को धरातल पर उतार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed