फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suspicion of remains of cattle, traffic jam imposed

Mathura News: गोवंश के अवशेष का शक, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of remains of cattle, traffic jam imposed
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनवारा के समीप सोमवार दोपहर गेहूं की फसल के बीच पशुओं के अवशेष मिले। गोवंश के अवशेष होने की आशंका जताते हुए लोग आक्राेशित हो उठे और खैर-टैंटीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सूचना पर विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद राघव व वृंदावन से गोरक्षक दल की टीम भी पहुंच गई। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ मांट गुंजन सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर के ग्रामीण माने।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भदनवारा के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गो वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवशेष का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे यह पुष्ट हो सके कि अवशेष किस मवेशी या पशु के हैं। वहीं जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेष को दबवा दिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed