फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Survey of 17 heritages of Braj, now the turn of conservation

Mathura News: ब्रज की 17 विरासतों का सर्वे, अब संरक्षण की बारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Survey of 17 heritages of Braj, now the turn of conservation
मथुरा। ब्रज की प्राचीन विरासतों को बचाने और उनका संरक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अपना सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। मथुरा में 870 स्थल या विरासत ऐसी हैं, जिनमें पारंपरिक वास्तुकला दिखाई देती है। इनमें से 746 विरासतों को चिन्हित कर लिया गया है। पहले चरण में 17 विरासतों का सर्वे कर लिया गया है। इनमें जहां आवश्यकता होगी, वहां जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, गोवर्धन और सौंख में ऐसी विरासतों को तलाश किया गया है, जो पारंपरिक वास्तुकला के लिहाज से अद्वितीय और सांस्कृतिक महत्व की हैं। दरअसल पूरे जिले में पारंपरिक वास्तुकला वाले 870 विरासत स्थल ऐसे हैं, जिनका उल्लेख विभिन्न ग्रंथों में किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ब्रज विकास योजना के तहत इनमें से 746 विरासतों को तलाशा गया। इन विरासतों में से कई विरासतें या तो उपेक्षा का शिकार हैं तो कहीं अनदेखी का शिकार हैं। ब्रज विकास योजना में इन सारी विरासतों को संरक्षण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। संरक्षण के लिए इनमें से पहले चरण में 17 विरासतों का सर्वे कर लिया गया है। इस विरासतों में जहां कहीं भी टूट-फूट होगी, वहां जीर्णोद्धार कराया जाएगा। लेकिन इस जीर्णोद्धार की खासियत यह होगी कि मरम्मत मूल संरचना के अनुसार ही होगी। यानि जीर्णोद्धार के बाद विरासत की संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विरासतों का हुआ सर्वे

सर्वे की गई विरासतों में गोकुल में पोतरा कुंड, नंद द्वार, महावन में बगीची वाली छतरी, बरसाना में वृषभानु कुंड, जल महल और कांच महल, गोवर्धन में रणजीत सिंह छत्री, कुसुम सरोवर, गिरिराज बाग और कुंड, सुरकुटी और वल्लभ निकुंज शामिल हैं। दूसरी ओर वृंदावन में अष्टसखी मंदिर, जुगल किशोर मंदिर, राधा बावली और गोविंद देव मंदिर, मथुरा में जैन संग्रहालय और राजकीय संग्रहालय, नंदगांव में नंद मंदिर और सौंख का प्राचीन टीला शामिल हैं।




वर्जन-

प्राचीन 17 विरासतों का सर्वे कराया गया है। अब इनका संरक्षण और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। संरक्षण या जीर्णोद्धार के दौरान किसी भी तरह से विरासत की वास्तुकला में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

- एसबी सिंह, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed