फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Surge of faith at temples and ghats on Somvati Amavasya

Mathura News: सोमवती अमावस्या पर मंदिरों और घाटों पर उमड़ी आस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Surge of faith at temples and ghats on Somvati Amavasya
आस्था की डुबकी लगाती श्रद्धालु। 
मथुरा। एक माह तक चले पुरुषोत्तम (अधिक) मास का समापन सोमवार को सोमवती अमावस्या के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रज के प्रमुख मंदिरों और यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, विश्राम घाट सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। अधिक मास के अंतिम दिन होने के कारण मंदिरों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। सोमवती अमावस्या के कारण विश्राम घाट पर भी श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी का पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम होते ही यमुना तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से दीपदान कर परिवार की खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन

दीपों की मनोहारी छटा और भक्तिमय वातावरण ने घाट की शोभा को और बढ़ा दिया। अधिक मास के दौरान ब्रज की 84 कोस परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूर्ण कर विशेष पूजा-अर्चना की। धार्मिक स्थलों और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही, जबकि पूजा सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूरे ब्रज में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed