फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide by husband-wife

आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध दंपती ने आग लगाकर दी जान

Sat, 24 Aug 2019 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
suicide by husband-wife
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में आत्महत्या किए जाने के बाद जली हुई दंपती की चारपाई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जमुनापार स्थित मीरा विहार के एक मकान में अकेले रह रहे वृद्ध दंपती ने आग लगाकर जान दे दी। दोनों महीनों से आर्थिक तंगी, भूख और अकेलेपन से परेशान थे। सात साल पहले हुई छोटे बेटे की मौत के बाद से दोनों का कोई सहारा नहीं रह गया था। दोनों ठीक से चल फिर भी नहीं पाते थे। हालात ऐसे थे कि आस-पड़ोस वालों ने कुछ दे दिया तो खा लिया वरना भूखे ही सो जाते थे। गुरुवार की देर रात को दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला जमुनापार के मीरा विहार कालोनी का है। यहां कालोनी के एक मकान में बुजुर्ग दंपती रामबाबू (85) और उनकी पत्नी राममूर्ति (75) रहते थे। शुक्रवार की तड़के करीब पौने चार बजे आसपास के लोगों ने उनके कमरे से धुआं उठते देखा तो सभी दौड़े। लेकिन तब तक रामबाबू और उनकी पत्नी राममूर्ति की जलकर मौत हो चुकी थी। दोनों के जले शव अगल-बगल बिछी चारपाई पर पड़े थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद दिल्ली में रहने वाली दंपती की बेटी द्रोपदी और फिरोजाबाद में रहने वाले बड़े बेटे महेश चंद को फोन करके सूचित किया। दोपहर बाद बेटी और बेटा मथुरा पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed