फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sugar mill

छाता शुगर मिल नहीं चली तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे किसान

Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
ाता शुगर मिल शुरु कराने का संकल्प लेते किसान। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने चेतावनी दी यदि अनलॉक के बाद छाता शुगर मिल नहीं चली तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने सोमवार को आर्य समाज धर्मशाला पर बैठक की। बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि देश की मंडियों के आढ़तियों के हाथों को काटा जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से लाए जाने वाले तीन अध्यादेशों के संबंध में कहा कि ये किसानों के गले की फांस बनेगा। आज मंडियों में धान और गेहूं का कोई भी भाव नहीं मिल पा रहा है ।
उन्होंने कहा कि छाता की बंद पड़ी शुगर मिल पर वादे के बावजूद अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। चेतावनी देते हुए कहा यदि अनलॉक के बाद शुगर मिल को चालू नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा प्रधान ने कहा कि किसान सरकार के हवाहवाई दावों से ऊब चुका है। छाता शुगर मिल के लिए अब किसान मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में ठाकुर अमरचंद, राम राजपूत, कन्हैयालाल, हुकम सिंह , जयपाल सिंह, विनोद ठाकुर, पवन सिंह चौधरी रज्जी, डॉ. निर्मल, सुघड़ सिंह, चौधरी कुमर सिंह, ओमन पंडित, कान्हा सिंह चौधरी, राम शेखर, ठाकुर बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शंकर नेता और संचालन चंद्रपाल यदुवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed