फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sudama Das Maharaj was the saint from whose hermitage no one ever returned hungry.

Mathura News: जिस संत की कुटी से कोई भूखा नहीं लौटा, वे थे सुदामा दास महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sudama Das Maharaj was the saint from whose hermitage no one ever returned hungry.
संतों को संबोधित करते महंत रामरज दास महाराज।
बरसाना। प्रेम सरोवर स्थित सुदामा कुटी में संत शिरोमणि श्री सुदामा दास महाराज का 21वां पुण्य स्मृति समारोह मनाया गया। संतों ने उनके जीवन में गोसेवा, संत सेवा और मानव सेवा के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

सुदामा कुटी के महंत रामरज दास महाराज ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की साकार प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने ईश्वर भक्ति के साथ गो माता और संत समाज की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया। भक्तमाल संत गौतम बाबा ने बताया कि सुदामा दास महाराज ने गोसेवा और संत सेवा को व्यापक रूप देने के लिए देशभर में सुदामा कुटियों की स्थापना की। उन्होंने बताया कि अयोध्या में सरयू तट, काशी में गंगा तट, वृंदावन में यमुना तट, बरसाना में प्रेम सरोवर सहित यमुनोत्री, गंगोत्री, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी सेवा केंद्र स्थापित किए गए। देशभर में करीब 50 से अधिक सुदामा कुटियों के माध्यम से गोसेवा, संतों और श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य आगे बढ़ाया गया। उनका ध्येय था कि आश्रम से कोई संत या श्रद्धालु भूखा न लौटे। संतों ने कहा कि सुदामा दास महाराज ने प्रभु भक्ति के साथ जीव सेवा और गोसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर भक्तमाल संत गौतम बाबा, महंत सर्वेश्वर दास, शंभुदास दास बाबा, दिलीप बाबा सहित संत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed