फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suchita took seven rounds with Saurabh in Vatsalya village

Mathura News: वात्सल्य ग्राम में सुचिता ने लिए सौरभ संग सात फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Suchita took seven rounds with Saurabh in Vatsalya village
वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम में पली-बड़ी एक और बेटी ससुराल चली गई। वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि पालने में 3 दिन की आई नवजात बेटी को साध्वी ऋतंभरा ने शुचिता नाम दिया। पालन पोषण सीता परमानंद के आंचल की छांव में हुई।
विज्ञापन

शुचिता की प्रारंभिक शिक्षा समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई और उच्च शिक्षा के लिए धर्म पिता संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में सीए की शिक्षा प्राप्त प्राप्त की। जब विवाह योग्य हुई तो उसका विवाह पलवल (हरियाणा) के उद्योगपति ज्ञानचंद के पुत्र सौरभ के साथ सुनिश्चित हुआ। बृहस्पतिवार को पलवल से सौरभ की बरात वात्सल्य ग्राम पहुंची। बरातियों का स्वागत मोतियों की मालाओं से किया गया।
विज्ञापन

गोकुलम की माताओं ने लड़के का तिलक किया। जय माला के समय वर-वधु को साधु-संतों और साध्वी ऋतंभरा ने आशीर्वाद दिया। शुचिता के धर्म पिता संजय गुप्ता एवं माता सीता परमानंद ने शुचिता का कन्यादान लिया। 20 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधु ने सात फेरे लिए। सौरव और शुचिता के विवाह से पहले हल्दी, मेहंदी, मुद्रिका उत्सव, लग्न आदि रस्में हुईं। मां और सहेलियों ने आंसुओं के बीच शुचिता की विदाई की। वात्सल ग्राम में यह 11वीं बेटी का विवाह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed