फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Such a chess move left the opponents in a state of disarray

Mathura News: ऐसी चली शतरंज की चाल, विपक्षी हुए बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Such a chess move left the opponents in a state of disarray
मैथा मंथन चेस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले शिवम गौतम को पुरस्कृत करते अतिथि।
मथुरा। जिला क्रीड़ा भारती, चौधरी चेस क्लब एवं मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में मैथा मंथन शतरंज चैलेंजर ऑल इंडिया कप का आयोजन बीएसए कॉलेज के प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बीएसए कॉलेज में समय-समय पर ऐसे खेलों का आयोजन होता रहता है। आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेताओं को कुल 10.11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी गई। टूर्नामेंट में एक से 30 रैंक तक प्राप्त खिलाड़ियों को कैश प्राइज, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुशाग्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नकुल चौधरी, जय सिंह चौहान, शैलेश कुमार मिश्रा, शुभम शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, डीके सिंह, अमित गौतम, गुलशन (पार्षद), मुन्ना मलिक (पार्षद), राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ये रहे विभिन्न वर्गों के विजेता
मुख्य वर्ग में सेवा गौतम प्रथम, महाराष्ट्र के पांडे राज द्वितीय, कृतज्ञ सिंह तृतीय, 1600–1500 रेटिंग कैटेगरी में अब्दुल प्रथम, अभिषेक द्वितीय, रेवांश विद्या तृतीय, अयान सिंह और आर्यन जैन चौथे, 1500–1400 रेटिंग कैटेगरी में केशव सिंगल प्रथम, योगेश कुमार गुप्ता द्वितीय, शोएब अहमद तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट परफॉर्मेंस कैटेगरी में शिवम चौधरी प्रथम, विनोद चतुर्वेदी द्वितीय तथा आदेश चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट यूपी में गब्बर प्रथम, गौरांग गोयल द्वितीय और विजय सिंह मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 55 प्लस सीनियर वर्ग में तुलसीराम कुमार प्रथम, दिल्ली के हरमिंदर सिंह द्वितीय, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव तृतीय, महिला वर्ग में हिताक्षी लालवानी प्रथम, संचित यादव द्वितीय, शुक्ला सुमुखी तृतीय, फिजिकली चैलेंज्ड वर्ग में दिल्ली के वैभव गौतम प्रथम, सूर्य प्रताप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-9 बालक वर्ग हरि सिंह प्रथम, नेक सिंह द्वितीय, आयाश तृतीय, बालिका वर्ग में तनिष्क प्रथम, आर्या जैन द्वितीय, उमा त्रिवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-12 में तमिलनाडु की यात्रियां प्रथम, राजस्थान के वैभव द्वितीय, नई दिल्ली के स्वराज तृतीय, तेलंगाना की बनोट हंपी प्रथम, यादव संस्कृति द्वितीय, अंडर-15 बालक में पंजाब के प्रखर सिंह प्रथम, दिल्ली के श्रेय जैन द्वितीय, मध्य प्रदेश के आधार पलटा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हैदराबाद की खदीजा फातिमा प्रथम, तेलंगाना की भनोट सतश्री द्वितीय, अनया अवस्थी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed