फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students should choose subjects according to their interest and ability

Mathura News: विद्यार्थी रूचि और क्षमता के अनुसार विषयों का करें चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students should choose subjects according to their interest and ability
मथुरा। यूपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। विषयों का चयन करने में विद्यार्थियों को किसी तरह की उलझन न हो, इसके लिए छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों से भी सलाह ले रहे हैं। वह रुचि व क्षमता के अनुसार ही विषयों का चयन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। जिले में हाईस्कूल में 94 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा देने वाले कुल 32311 परीक्षार्थियों में से 30567 उत्तीर्ण हुए। अब रिजल्ट आने के बाद हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन


यहां सबसे बड़ी दिक्कत विषयों का चयन करने में होती है। शिक्षकों ने बताया कि कक्षा 11 में विज्ञान, मानविकी व कॉमर्स स्ट्रीम में से किसी एक का चयन करना होता है। इसी पर भविष्य की नींव तैयार होती हैं, जिनके चयन में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विषयों का चयन अपनी क्षमता व रुचि के अनुसार करना चाहिए, ताकि वह बोझ न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों की बात-

- विद्यार्थी प्रवेश लेते समय अपने लक्ष्य के अनुसार विषयों का चयन करें। दसवीं के बाद इंटरमीडिएट में जाने के लिए अपनी रूचि और क्षमता को परख लेना चाहिए। बिना दबाव में आए अपने पसंद के विषयों को चुनें और आगे बढ़ें।

- निखिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य जैन इंटर कॉलेज चौरासी मथुरा।

कक्षा 11 में प्रवेश का समय विद्यार्थी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। बच्चे जीव विज्ञान और गणित का चयन करके भी सफलता पा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और प्राथमिकता देने वाले विषयों को चुनें।
-डॉ. कमल कौशिक, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed