फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students at St. Teresa School took an oath.

Mathura News: सेंट तेरेसा स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students at St. Teresa School took an oath.
कोसीकलां में विजयी छात्रों को सम्मनित करते भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय।
कोसीकलां। सेंट तेरेसा स्कूल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पानी व बिजली बचाने और आसपास सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत नृत्य पेश किया। जूनियर एवं सीनियर वर्ग की भाषण, स्पैल बी तथा क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्भय पाण्डेय ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर तैनात जवानों द्वारा ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति द्वारा की जा सकती है जो अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाते हैं। प्रधानाचार्य फादर डोमिनिक जॉर्ज ने विद्याथियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। निर्भय पांडेय व फादर जस्टिन ऑगस्टिन ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान फादर डाॅ. एमएन. जॉसन, लिज्जी मैथ्यू ने मौजूद रहे। संचालन देवांश डागर, आराध्या ठाकुर, आभा कपूर, अनमोल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed