फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student body found on Delhi Agra railway track in Mathura

Mathura: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा मिला छात्र का शव, जेब में मिली पर्ची, आगरा में करता था तैयारी

Thu, 06 Apr 2023 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 02:12 PM IST
सार

मथुरा में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा एक छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो जेब में पर्ची मिली। उस पर उसका नाम और घर का मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने फोन करके घर में जानकारी दी। सवाल यह है कि उसका नाम और घर का मोबाइल नबंर किसने लिखकर उसकी जेब में डाला होगा। 

विज्ञापन
Student body found on Delhi Agra railway track in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अंतरराज्यीय बस अड्डे के पीछे दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो हिस्सा में बंटा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पैंट की जेब में मृतक का नाम और उसके भाई का मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन ने मृतक की शिनाख्त अगरपुर जलेसर (एटा) निवासी कुलवेंद्र के रूप में की।

विज्ञापन

किराए पर रहकर कोचिंग कर रहा था

कुलवेंद्र सिंह (25) पुत्र तेजवीर स्नातक करने के बाद आगरा के नगला पदी में किराए पर रहकर दो माह से कोचिंग कर रहा था। रविंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई कुलवेंद्र को दो युवक अपने साथ ले गए थे, जो उसी मकान में किराए पर रह रहे हैं। मंगलवार रात 11 बजे बाद तक कुलवेंद्र नहीं लौटा तो उसके साथ रहने वाले युवक ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

मृतक की पैंट से मिली है पर्ची 

यह भी बताया था कि रात आठ बजे वह दो युवकों के साथ निकला है। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस से सूचना मिली की मथुरा में आपके परिजन का शव मिला है। इसके बाद रविंद्र व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कुलवेंद्र के रूप में की। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पैंट से मिली पर्ची की लिखावट की जांच कराई जाएगी। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ नहीं ले गया था मोबाइल और आधार कार्ड

तीन भाइयों में सबसे छोटा कुलवेंद्र सिंह आगरा में नौकरी की तैयारी कर रहा था। रविंद्र ने बताया कि मंगलवार को कुलवेंद्र ने व्रत कर रखा था। उसका आधार कार्ड और मोबाइल कमरे पर ही मिला है। उसकी जेब में लिखी पर्ची की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जानी चाहिए। इसके अलावा थाना न्यू आगरा के नगला पदी से निकलते वक्त की फुटेज भी निकलवाई है। 



इसमें वह दोनों युवकों के संग जाता दिख रहा है। भगवान टॉकीज से ही ये बस के माध्यम से मथुरा पहुंचे हैं। न्यू आगरा या फिर मथुरा पुलिस को सीसीटीवी और मोबाइल की सीडीआर निकालकर पूरी जानकारी जुटानी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed