फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strong booths hallmark strong organization Laxmi Narayan

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान : चौधरी लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strong booths hallmark strong organization Laxmi Narayan
कोसीकलां। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य अपने बूथ पर कमल खिलाना होना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बुधवार को राजमार्ग स्थित पृथ्वी पैलेस में छाता विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शुभारंभ मंत्री, आगरा महानगर अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख शोभाराम शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौक पर तरुण सेठ, डाॅ. अमर सिंह पौनिया, वीरेंद्र कटारा, प्रेम सिंह, विनय उपाध्याय, विजय शर्मा, पवन शर्मा, विवेक चौधरी, दीपक बडगूजर, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed