{"_id":"67e59fce3c5e653d5a0cd52b","slug":"strict-action-against-unruly-e-rickshaws-dozens-of-vehicles-seized-mathura-news-c-29-1-mtr1002-374281-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बेलगाम ई-रिक्शाओं पर सख्ती, दर्जनों वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बेलगाम ई-रिक्शाओं पर सख्ती, दर्जनों वाहन सीज
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में दौड़ते ई रिक्शा।
- फोटो : mathura
वृंदावन। बेलगाम दौड़ते ई-रिक्शाओं के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बिना रूट परमिट और बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी और अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारियों द्वारा प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना अनुमति फर्राटा भर रहे दर्जनों ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया गया। अटल्ला चुंगी चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान के तहत अपराध निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए कई ई-रिक्शाओं को जब्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई ई-रिक्शा बिना रूट परमिट और यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
नहीं मान रहे चालक
पुलिस की सख्ती के बाद ई-रिक्शा चालक आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। फोर्स के अभाव के कारण पुलिस खुद आदेश का सख्ती से पालन नहीं करवा पा रही है। पुलिस के अभियान के बाद भी कई ई-रिक्शा चुंगी चौराहे पर पहुंच गए। जिस कारण जाम के हालात बन गए।