{"_id":"689b9896b6509ba5990fdb84","slug":"street-lights-of-parikrama-marg-are-dependent-on-one-employee-mathura-news-c-369-1-mt11010-134197-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक कर्मचारी के भरोसे परिक्रमा मार्ग की स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक कर्मचारी के भरोसे परिक्रमा मार्ग की स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। रात के समय जब श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं, तब मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। इसका कारण जानकर लोग हैरान हैं कि पूरे मार्ग की स्ट्रीट लाइटें केवल एक ही कर्मचारी के भरोसे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी शाम 6 बजे घर से निकलता है और जितने खंभों की लाइटें वह रात 8 बजे तक जला पाता है, सिर्फ वही लाइटें जल पाती हैं। बाकी खंभे रातभर अंधेरे में डूबे रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और श्रद्धालुओं को भारी असुविधा होती है।
अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि उन्होंने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खंभों पर लाइटें बंद मिलीं। जांच करने पर यह सामने आया कि लाइटें जलाने के लिए सिर्फ एक ही कर्मचारी नियुक्त है, जो पूरी व्यवस्था को अकेले संभाल रहा है। संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया कि लाइटें समय से जलाने के लिए वह जल्दी पहुंचे। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी अपील की कि अगर संभव हो तो स्वयं भी स्ट्रीट लाइट के बटन दबा दें, ताकि मार्ग में उजाला बना रहे।