फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Storyteller Aniruddhacharya and family threatened to be bombed

Mathura News: कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Storyteller Aniruddhacharya and family threatened to be bombed

विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। महाराष्ट्र के किसी आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद आश्रम के संचालकों में अफरातफरी मच गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनिरुद्धाचार्य इन दिनों इंदौर में कथा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा संत काॅलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम के आफिस में बंद लिफाफा रख दिया। आश्रम के कर्मचारियों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफे में एक पत्र रखा था, जिसमें मुंबई के संजय पटेल ने खुद को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत जिंदगी का कार्यकर्ता बताते हुए अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ देने की मांग की है। पैसे नहीं देने पर उनके परिवार को बम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि तुम कहां जाते हो, तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं हमें सब जानकारी है। हम लोग तुम्हें बर्बाद करने और तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने के लिए वृंदावन आए हैं। मध्यप्रदेश में कथा के दौरान हम घटना को अंजाम देंगे। इस संबंध में आश्रम के कर्मचारी रोहित तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed