फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stopped the women who came to worship Basoda near Idgah

ईदगाह के पास बासौड़ा पूजने आईं महिलाओं को रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stopped the women who came to worship Basoda near Idgah
मथुरा। ईदगाह की सीढ़ियों के पास कुएं पर बासौड़ा पूजन को लेकर बुधवार को दो समुदायों के लोग आमने- सामने आ गए। इससे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बासौड़ा पूजन करने आईं महिलाओं को पूजा-अर्चना करने दी। पुलिस ने इसे परंपरागत पूजा-अर्चना बताया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पांच बजे २० से अधिक महिलाएं पूजन के लिए ईदगाह पहुंचीं। यहां पर सीढ़ियों के पास कुएं पर बासौड़ा (शीतला माता की पूजा) का पूजन करने लगीं। इससे विशेष समुदाय के लोगों ने रोकना चाहा। माहौल को खराब होता देख सूचना पर गोविंदनगर पुलिस के अलावा पीएसी भी पहुंच गई। माहौल को गर्माता देख पुलिस ने विशेष समुदाय के लोगों को समझाना चाहा, पर वह नहीं माने। इससे गर्माहट बढ़ने लगी तो पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंच गए। मामले को शांत कराकर पुलिस अफसरों ने महिलाओं को पूजन करवाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि परंपरागत रूप से ईदगाह की सीढ़ियों के पास बने कुएं पर लंबे समय से क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए आती-जाती रही हैं। यहां बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते रहे हैं। जब यहां बासौड़ा पूजन के लिए कुछ महिलाएं पहुंचीं तो एक समुदाय के लोगों ने यह कहकर विरोध किया कि यहां इससे पहले कभी कोई पूजा-अर्चना नहीं हुई। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूजा अर्चना परंपरागत है। इसे कोई नहीं रोक सकता। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed