{"_id":"67b9e523871cc0870e0d8335","slug":"stone-pelting-between-two-sides-after-bike-collision-panic-spread-due-to-firing-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बाइक टकराने पर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; गर्भवती से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बाइक टकराने पर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; गर्भवती से मारपीट का आरोप
Sat, 22 Feb 2025 08:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
बाइक टकराने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर फिंकने लगे। फायरिंग भी हुई। पुलिस ने 38 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के मांट के गांव बेगमपुर में बाइक टकराने से शुक्रवार देर रात शुरू हुआ विवाद शनिवार को और बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव व फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता की गई। वर्दी फाड़ने की बात भी कही जा रही है।
गांव बेगमपुर में बाइक टकराने पर अजीत व हीरालाल के मध्य झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने -सामने आ गए और पथराव हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को दुबारा दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। पथराव व फायरिंग भी हुई।
सूचना पर कस्बा प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के नाै लोगों को पकड़कर ले जाने लगे तो महिलाओं के झड़प हो गई। थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि मामले में कस्बा प्रभारी की ओर से 38 लोगों पर बलवे का केस दर्ज कराया गया है। वीडियो के आधार पर नाै लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट व घर में तोड़फोड़ का आरोप
बेगमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव में मामले में श्यामवती ने पुलिस पर मारपीट व घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए सीओ गुंजन सिंह से शिकायत की। गर्भवती महिला डोली पत्नी दिनेश ने भी पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने व पेट में लात मारने का आरोप लगाया। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रालोद की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुज निषाद ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।