फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone pelted on school bus, broken glass

स्कूली बस पर किया पथराव, तोड़े शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted on school bus, broken glass
मथुरा। रास्ते में खड़ी साइकिल को हटाने की कहने पर स्कूल बस पर एक युवक ने पत्थर फेंके। इससे बस का शीशा टूटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि एक शिक्षिका के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने दोषी के खिलाफ हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सौंख रोड स्थित पातीराम विद्या मंदिर की बस बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे क्षेत्र की हंसराज कॉलोनी में स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, तभी रास्ते में आशापुरी कॉलोनी में खड़ी एक साइकिल को हटाने की कहने पर चालक से साइकिल वाले की नोकझोंक हो गई। साइकिल सवार ने बस पर पत्थर फेंक दिए, जिससे बस का आगे का शीशा टूट गया और उसमें बैठे चालक सहित 3 लोग चुटैल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी बस चालक राजेंद्र, सहायिका व शिक्षिका से लड़ने लगा तो बच्चों को बस पर छोड़ने आए परिजनों ने इसका विरोध किया। यह देख आरोपी ने बस पर ईंट-पत्थर फेंके। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही आरोपी भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दौरान यह घटना हुई उस समय बस में 15 बच्चे बैठे थे। स्कूल प्रबंधन ने थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed