{"_id":"5dcd9e088ebc3e548a6926cb","slug":"stollen-the-statue-from-jain-mandir-mathura-news-agr415277970","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पवारी के जैन मंदिर से अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े पवारी के जैन मंदिर से अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चोरी
विज्ञापन
टूंडला तहसील के गांव पंवारी स्थित जैन मंदिर चोरी से पूर्व विराजमान प्रतिमाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फि रोजाबाद)। पचोखरा क्षेत्र के गांव पवारी स्थित जैन मंदिर से चोर अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चोरी कर ले गए। मंदिर से आराध्य की प्रतिमा चोरी की घटना से जैन समाज के लोगों में रोष है। जैन समाज ने प्रतिमाएं बरामद कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिमाएं करीब नौ किलोग्राम की हैं। इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
टूंडला से करीब पांच किमी दूर गांव पवारी हैं। यहां जैन समाज के करीब पांच परिवार रहते हैं। गांव में वर्षों पुराना मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। यहां गांव के अलावा पचोखरा, टूंडला, एत्मादपुर आदि के जैन समाज के लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर में भगवान महावीर व सुपार्श्वनाथ भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं विराजमान थी। मंदिर में प्रतिदिन की भांति दोपहर करीब दो बजे मंदिर के पट खुले थे। सुबह लोगों ने अभिषेक व पूजापाठ किया। दोपहर बाद साढे़ तीन बजे करीब मंदिर की देखरेख करने वाले पुरुषोत्तम जैन पहुंचे तो प्रतिमाएं गायब थी। आनन-फानन में मंदिर से प्रतिमाएं चोरी होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। एत्मादपुर के साथ ही टूंडला से भी जैन समाज के लोग मंदिर पहुंच गए। पचोखरा थानाध्यक्ष संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर के सेवादार रमन जैन निवासी एत्मादपुर ने बताया कि चोरी दोनों प्रतिमाएं अष्टधातु की थी। इनकी कीमत लाखों रुपये है। घटना को लेकर जैन समाज में रोष है।
पवारी के जैन मंदिर से दो प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। प्रथम दृष्टया जांच से पता चला है कि गांव का एक आरोपी अभी जेल से छूटकर आया है, जो मंदिर के आसपास घूमता नजर आया है। घटना के बाद से ही वह लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रबल प्रताप सिंह
एसपी सिटी, फिरोजाबाद