फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stay on colony being built on Municipal Corporation's land

Mathura News: नगर निगम की जमीन पर बन रही कॉलोनी पर स्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Stay on colony being built on Municipal Corporation's land
मथुरा। नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से गोविंद नगर मौजा में करोड़ रुपये की जमीन पर हो रहे निर्माण पर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट ने एक माह के लिए स्टे लगा दिया है। इस दौरान भूमि पर किसी प्रकार का कोई निर्माण नहीं होगा। न ही किसी व्यक्ति के आने जाने पर कोई रोकटोक रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के मौजा गोविंदपुर का है। यहां खसरा संख्या 74क, 74ख, 75क और 75 ख की भूमि नगर निगम व अन्य दो लोगों के नाम दर्ज है। इस जमीन में अपना हिस्सा अलग करवाने के लिए सह खातेदारों ने एसडीएम सदर न्यायालय में वाद दायर किया। एसडीएम सदर की कोर्ट ने एक नवंबर 2021 को भूमि बंटवारा करने का आदेश जारी कर दिया। नगर निगम ने इस आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त द्वितीय आगरा मंडल के न्यायालय में अपील दायर की।
विज्ञापन

अपील पर सुनवाई के बाद एक अगस्त 2023 को न्यायालय ने एसडीएम सदर की कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दोबारा सुनवाई के आदेश दिए। इसके दो माह बाद ही 4 अक्तूबर 2023 को नगर निगम ने बिना न्यायालय के निर्णय के ही सह खातेदारों को कॉलोनी बसाने के लिए एनओसी जारी कर दी। एक तरफ निगम अपनी जमीन के लिए कोर्ट में मुकदमा लड़ता रहा और दूसरी ओर गुपचुप तरीके से एनओसी दे दी। एनओसी मिलने के बाद यहां कॉलोनी का निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद नीनू वर्मा, राजवीर सिंह, नीरज वशिष्ठ, ब्रजेश खरे, कुंज बिहारी भारद्वाज, चंद्रप्रकाश, नीरज निषाद ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में सिविल सूट दायर किया। इसमें उन्होंने कॉलोनाइजर व नगर निगम को प्रतिवादी बनाया है। बुधवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जमीन पर वादी, उनके परिजन, नगर निगम के स्थानीय निवासियों के प्रातः कालीन भ्रमण, खेलने कूदने, उठने-बैठने और आने जाने पर किसी प्रकार की रोक टोक न करने के लिए 16 मई 2025 तक स्टे लगा दिया है। अब मामले की सुनवाई 16 को होगी, जिसमें प्रतिवादियों से भी अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed