फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Statues were broken due to sound, case registered against 5

Mathura News: साउंड की आवाज में खंडित कीं थीं मूर्तियां, 5 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Statues were broken due to sound, case registered against 5
मथुरा। पुलिस द्वारा मंदिर की कराई गई मरम्मत। - फोटो : mathura
बाजना/नौहझील (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव उदियागढ़ी में बुधवार रात अनुसूचित जाति के युवकों द्वारा मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने 5 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा रात में ही मंदिर की मरम्मत कराकर वहां मूर्तियां स्थापित करा दी गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नामजदों ने मूर्तियां खंडित करते समय तेज आवाज में साउंड स्पीकर बजा दिया था। इसके कारण छैनी, हथौड़े की मदद से मंदिर व मूर्तियों को खंडित करने आवाज न गूंजे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर नामजद मौके से भाग गए थे। आरोप है यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

नौहझील-गोमत मार्ग पर सड़क किनारे गांव उदिया गढ़ी में प्राचीन शिव-पार्वती का मंदिर है। यहां अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं लगी थीं। अनुसूचित जाति के मोहल्ले में बना ये मंदिर करीब 45 साल पुराना बताया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में भक्त पूजा करने आते हैं। बुधवार रात कुछ असामाजिक तत्व मंदिर में घुस आए। तोड़फोड़ की ओर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने का प्रयास किया। जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद सिवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया, इस पर ग्रामीण मान गए। पुलिस ने मौके से डॉ. आंबेडकर और गौतम बौद्ध की तस्वीर बरामद कीं। शाम को सीओ गुंजन सिंह व थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर नौहझील शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही विनोद कुमार की तहरीर पर आरोपी पवन, लोकेंद्र, राजू, कृष्ण, रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। क्षतिग्रस्त मंदिर को सही करा दिया गया है।





लहराए थे काले झंडे
मंदिर में मूर्ति तोड़ने के आरोपी पवन का विवादों से पुराना नाता है। जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण पर फैसला दिया गया, उस दिन उसने नामजद आरोपियों के साथ विरोध में काले झंडे लहराए थे। क्षेत्र के हिंदूवादी संगठनों ने इनके खिलाफ नौहझील थाने में मुकद्दमा भी दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया। सौरव, शिवा, निरंजन, विनोद ने कहा कि अगर उस समय समझौता नहीं हुआ होता तो यह लोग इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं देते।


यूपी पुलिस की परीक्षा पास कर चुके हैं चार आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि नामजद 4 आरोपी पवन, राजू, कृष्णा व रोहित इसी वर्ष यूपी पुलिस की परीक्षा पास कर चुके हैं। घटना को अंजाम देने के बाद से ही पांचों आरोपी फरार हो गए हैं। बुधवार रात की घटना में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह केस दर्ज किया। एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों के परिजन से माफी मंगवाने की बात कही गई। इस पर उनके परिजन नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed