फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Statue of Lord Vaman made by Jaipur artisans

Mathura News: जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाई वामन भगवान की प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Statue of Lord Vaman made by Jaipur artisans
वृंदावन। वामन जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए ब्राह्मण महासभा घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। जयंती को भव्य रूप देने के लिए हर रोज पदाधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। इस क्रम में शुक्रवार को व्यास घेरा स्थित कार्यालय पर सभा हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पं. योगेश द्विवेदी एवं पं. आशीष गौतम ने बताया कि पांच सितंबर को वामन जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। बैठक में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा ने जानकारी दी कि भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बार शोभायात्रा में विराजमान होने वाली भगवान वामन की भव्य मूर्ति जयपुर से बनवाई गई है, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को अलौकिक बनाने के लिए आनंदबल्लभ गोस्वामी और उद्धव पंडित के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा भैरोवाली बगीची से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रंगजी मंदिर पर सम्पन्न होगी। इस अवसर पर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी, पिंकी द्विवेदी, धर्मेंद्र गौतम, रविकांत गौतम सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed