{"_id":"68a8ce0c4736484a870de2f9","slug":"statue-of-lord-vaman-made-by-jaipur-artisans-mathura-news-c-369-1-mt11010-134644-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाई वामन भगवान की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाई वामन भगवान की प्रतिमा
विज्ञापन
वृंदावन। वामन जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए ब्राह्मण महासभा घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। जयंती को भव्य रूप देने के लिए हर रोज पदाधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। इस क्रम में शुक्रवार को व्यास घेरा स्थित कार्यालय पर सभा हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पं. योगेश द्विवेदी एवं पं. आशीष गौतम ने बताया कि पांच सितंबर को वामन जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। बैठक में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा ने जानकारी दी कि भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बार शोभायात्रा में विराजमान होने वाली भगवान वामन की भव्य मूर्ति जयपुर से बनवाई गई है, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को अलौकिक बनाने के लिए आनंदबल्लभ गोस्वामी और उद्धव पंडित के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा भैरोवाली बगीची से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रंगजी मंदिर पर सम्पन्न होगी। इस अवसर पर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी, पिंकी द्विवेदी, धर्मेंद्र गौतम, रविकांत गौतम सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।