फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stampede due to stone pelting and firing in Ramnagar

UP: वृंदावन में पथराव और फायरिंग, जमीन के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष; चार गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

वृंदावन में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ और फिर जमकर फायरिंग हुई। इससे  इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
Stampede due to stone pelting and firing in Ramnagar
पथराव और फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में रामनगर कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर शनिवार दोपहर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रामनगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर करीब 400 वर्गगज के प्लाॅट पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा जहां इस जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जताया जा रहा है, वहीं नगर निगम प्रशासन की राजस्व टीम द्वारा इसे चकरोड बताया जाता है। बीते दिनों निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जमीन की नापतौल भी की थी। बताया जाता है कि राजस्व टीम की पैमाइश के बाद शनिवार को एक पक्ष द्वारा चहारदीवारी करवाई जा रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया। जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाली-गलौज के बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। इतना ही नहीं करीब पांच राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई गई। पथराव होते ही परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में एक पक्ष के आकाश का कहना है कि उक्त भूमि उनके द्वारा क्रय की गई है। जिस पर चहारदीवारी का काम कराया जा रहा था, तभी यह विवाद हो गया। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव की सूचना पर पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, तैयार कराए फुटेज
पथराव और फायरिंग की सूचना पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने चार को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। हालांकि पुलिस को काफी पक्के सबूत तो मिले हैं, पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed