फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SSP left the crime meeting and rushed to the spot

भाजपा नेता की हत्या: नए एसएसपी को बीच में ही छोड़नी पड़ी क्राइम मीटिंग, चार्ज लेते ही हुई बड़ी वारदात

Fri, 25 Apr 2025 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

मथुरा में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। ये वारदात जिस समय हुई, उस समय नवागत एसएसपी क्राइम मीटिंग ली रहे थे। मीटिंग को बीच में ही छोड़ना पड़ गया। 
 

विज्ञापन
SSP left the crime meeting and rushed to the spot
मथुरा। क्राइम मीटिंग लेते एसएसपी श्लोक सिंह। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के नवागत एसएसपी श्लोक सिंह के चार्ज संभालने के बाद बुधवार की रात 10 बजे पुलिस लाइन सभागार में पहली क्राइम मीटिंग होनी थी। बैठक शुरू हुई ही थी की व्यापारी नेता की हत्या की खबर पुलिस अधिकारियों को लगी। खबर लगते ही एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर दौड़ लिए।
विज्ञापन

 

एसएसपी ने 17 अप्रैल को जिले की कमान संभाली। एसएसपी की पहली क्राइम मीटिंग को लेकर सीओ और थाना प्रभारियों में भय था। विवेचना निस्तारण, क्राइम रिकॉर्ड संबंधी सभी थाना प्रभारियों ने फाइल तैयार की। पता नहीं एसएसपी साहब किससे क्या सवाल पूछ लें, लेकिन जैसे ही क्राइम मीटिंग शुरू हुई गोविंद नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी नेता की हत्या की खबर आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ भूषण वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर दौड़ लिए। एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि वारदात स्थल के निरीक्षण के बाद पुनः क्राइम मीटिंग में आ गए। देर रात एक बजे तक थाना प्रभारियों को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed