फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sri Krishna-Radha Rani's duet pair played Holi of Laddu and flowers

श्रीकृष्ण-राधा रानी की युगल जोड़ी ने खेली लड्डू और फूलों की होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna-Radha Rani's duet pair played Holi of Laddu and flowers
महावन (मथुरा)। कार्ष्णि उदासीन आश्रम रमणरेती महावन में श्रीकृष्ण एवं राधारानी की युगल जोड़ी ने लड्डू व फूलों की होली खेली। वृंदावन से आए कलाकारों ने रास किया। पूरा पंडाल अबीर-गुलाल से रंगमय हो गया। इस दौरान मत जइयो सखी री अकेली पनघट पे.. आदि रसिया गाए गए।
विज्ञापन

कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास, कार्ष्णि स्वरूपानंद महाराज, स्वामी हरदेवा नंद आदि ने ठाकुर रमणबिहारी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। होली महोत्सव में शामिल होने महावन, गोकुल व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के चौथे दिन होली महोत्सव मनाया गया। इसमें वृंदावन धाम से ब्रज माधुरी लीला संस्थान के भगवत किशोर व्यास के सानिध्य में रास का मंचन हुआ।
विज्ञापन

गोपाल ठाकुर व्यास की मंडली द्वारा भव्य फूलों की होली का मंचन किया गया। गोपाल ठाकुर व्यास ने मत जइयो सखी री अकेली पनघट पे, चल्यौ अइयो रे श्याम मेरे पनघट पे चल्यौ अइयो रे कोई भलौ बुरौ मत मानौ रगन जन होरी है। आज होरी खेलन आये रे नटवर नंद किशोर, बांकेबिहारी की बांकी मरोर चित लीनौ है चोर आदि रसियों का गायन किया गया। आश्रम में 11 क्विंटल फूल लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से टेसू के फूल, गुलाल, फल व लड्डुओं की होली खेली। महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास महाराज, भगवताचार्य रमेश भाई ओझा, कार्ष्णि स्वरूपानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि सर्वज्ञानंद महाराज, कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज, हरिदेवानंद महाराज, कार्यक्रम व्यवस्थापक दिलीप, उमेश जठवानी, चंदर अरोड़ा, गिरीश, गुरु दत्ता, रूपेश आदि मौजूद थे।

अपने लड्डू गोपाल लेकर पहुंचीं महिला श्रद्धालु
अपने लड्डू गोपाल को लेकर मेरठ से आई छवि व अलीगढ़ से आई नीतू ने रमणरेती आश्रम में होली का आनंद लिया। उनका कहना था कि वह हर बार यहां होली के कार्यक्रम में शामिल होने आती हैं। बड़ा आनंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed