फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Spiritual sisters became emotional while offering Rakhis to Banke Bhaiya

Mathura News: बांके भैया को राखी अर्पित कर भावुक हुईं धर्म बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Spiritual sisters became emotional while offering Rakhis to Banke Bhaiya
वृंदावन। रक्षाबंधन पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के मंदिर में भाई-बहन के प्रेम और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में सुबह धर्म बहनें आराध्य बांके भैया के लिए राखी, स्नेह पाती और उपहार भेजे। जब इन राखियों और पातियों को ठाकुरजी की सेवा में अर्पित किया गया तो कई धर्म बहनें भावुक हो उठीं। मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


पर्व के अवसर पर सेवायतों ने विधि-विधान से ठाकुरजी की कलाई पर राखियां बांधीं। इसके बाद धर्म बहनों की ओर से भेजी गईं स्नेह पातियों का वाचन किया गया। पातियों में बहनों ने अपने आराध्य से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। कई बहनों ने अपने जीवन की परेशानियां और भावनाएं भी पत्र के माध्यम से ठाकुरजी के समक्ष रखीं। धर्म बहनों की ओर से भेजी गई एक स्नेह पाती में लिखा गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बांके भैया के लिए राखी भेजी गई है। पत्र में बहन ने अपने आराध्य से कहा कि वह और उनका परिवार बार-बार ठाकुरजी के दरबार में आकर अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। एक बहन ने सरकारी नौकरी की मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हुए ठाकुरजी से अपनी आस्था बनाए रखने और गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए राखी स्वीकार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


--------------
रंग-बिरंगी पोशाक और आभूषणों से सजे ठाकुरजी

ठाकुरजी के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी देश-विदेश में रहने वाली अनेक धर्म बहनों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के लिए राखी-पाती और उपहार भेजे हैं। सभी राखियों और उपहारों को बारी-बारी से ठाकुरजी की सेवा में समर्पित किया गया। रक्षाबंधन पर ठाकुरजी को कई रंगों की मिली-जुली पोशाक और सुंदर आभूषण धारण कराए गए। दैनिक भोग बेला में नित्य भोग सामग्री के साथ माखन-मिश्री, घेवर, फैनी और केसरिया अधौटा समेत विभिन्न दिव्य पदार्थों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed